03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : 10 मार्च को आएंगे चुनाव परिणाम, मतगणना स्थल पर रहेगी बिजली-इंटरनेट की समुचित व्यवस्था

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में स्थापित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति से लेकर इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल को सात फरवरी से व्यवस्थाएं जांचने को कहा है। ताकि यदि कहीं पर कोई परिवर्तन होना है तो उसे समय से कर लिया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों के टेबलों का अवलोकन करते हुए ईवीएम लाने व ले जाने के मार्ग, प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं के आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस टेबल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। साथ ही परिसर में मीडिया सेंटर स्थल का अवलोकन करते हुए नोडल अधिकारी मीडिया को समुचित व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, रिटर्निंग अधिकारी रायपुर मनीष कुमार, देहरादून कैंट डा. शिव प्रसाद बरनवाल, मसूरी नरेश दत्त दुर्गापाल, राजपुर रजा अब्बास, चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, धर्मपुर आरके तिवारी, डोईवाला युक्ता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

  • मतगणना के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

पौड़ी जिला प्रशासन ने जनपद की छह विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशन में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 450 कार्मिक शामिल हुए।

स्वजल के परियोजना दीपक रावत ने कहा कि मतगणना से पूर्व सभी कार्मिक ईवीएम मशीन को जांच करने के बाद ही खोलेंगे। कहा कि किसी भी मशीन में छेड़छाड़ पाए जाने पर उसकी जानकारी तत्काल संबंधित विधानसभा के आरओ को देनी होगी ताकि संबंधित आरओ उसकी जानकारी उच्च स्तरीय अधिकारियों को समय पर दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन सभी कार्मिक गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img