03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की मुलाकात, ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली की मांग की है। उन्होंने राज्य को केंद्रीय पूल से मार्च 2024 तक 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली में विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मार्च 2023 तक 300 मेगावाट बिजली देने पर आभार भी जताया। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि केंद्रीय दल उत्तराखंड में बिजली की मांग और जरूरत का अध्ययन कर एक कार्ययोजना तैयार करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलंब हो रहा है। परियोजना से जुड़े मामले न्यायालयों में विचाराधीन होने से विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय विद्युत गृह के उपलब्ध नहीं है।

सर्दियों में कम वर्षा एवं बर्फबारी होने से नदियों का जलस्तर में कमी है। इससे प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी दिख रही है। राज्य की विद्युत मांग एवं उपलब्धता में वर्ष 2023-24 के दौरान औसतन 400 मेगावाट का अंतर होने की संभावना है। उन्होंने राज्य को इस संभावित विद्युत संकट मुक्त करने के लिए केंद्रीय पूल से मार्च-2024 तक के लिए 400 मेगावाट अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

  • राज्य को केंद्र से मिले 1583 करोड़, विकास कार्यों में मिलेगी मदद
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से के रूप में 1583 करोड़ रुपये की किस्त जारी की है। इस धनराशि से राज्य सरकार को विकास कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से की 14वीं किस्त के तौर पर उत्तराखंड को यह धनराशि जारी की है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img