03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजनीति से सन्यास ले सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विरोधियों के चेहरे पर खुशी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जल्द ही राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस संकेत के बाद उनकी अपनी ही पार्टी में विरोधियों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि उनके इस कदम को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर अपनी मंशा को हरीश रावत ने साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि स्वास्थ्य, साधन और समय तीनों उनसे बार-बार अपनी गतिविधियां सीमित करने का आग्रह कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए काफी मंथन करने के बाद उन्होंने सन्यास का मन बनाया था। सोचा था कि कांग्रेस के भराड़ीसैंण कूच में शामिल नहीं होंगे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कहने पर अब 13 मार्च को भराड़ीसैंण में मौजूद रहेंगे।

हरीश रावत ने लिखा है कि वह अपनी गतिविधियां धीरे धीरे सीमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अब कांग्रेस के पास अग्रिम नेताओं की पंक्ति है, ऐसे में आज नहीं तो कल उन्हें अपनी गतिविधियां सीमित करनी ही है। आपको बताते चलें कि हरीश रावत कई बार अपनी बात मनवाने और राजनीतिक स्टंट के तहत ऐसी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई यह पोस्ट लोगों के गले नहीं उतर रही।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img