03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CISCE ISC, ICSE Result 2025 : 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

एफएनएन, लखनऊ: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने जारी किया कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) का रिजल्ट। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले सभी छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइटों results.cisce.org, cisce.org और DigiLocker के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीआईएससीई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों में लड़किया लड़कियां एक बार से फिर से आगे रहीं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है। इसी तरह 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है। आईसीएसई परीक्षा (कक्षा 10) 67 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं थीं और एक शास्त्रीय भाषा थी। आईएससी परीक्षा (कक्षा 12) 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, चार विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं थीं।

मुख्य कार्यकारी जोसफ इमैनुएल ने बुधवार को यह जानकारी दी। इमैनुएल ने कहा, ‘‘उम्मीदवार और पक्षकार सीआईएससीई वेबसाइट या बोर्ड के करियर पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।’’ कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं

-रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें

-कोर्स कोड को ICSE/ISC के रूप में चुनें

-अपना लॉगिन डिटेल सेव करें, जैसे-आईडी नंबर, जन्म तिथि

-आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

-भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img