03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भारतीय मिसाइल हमलों के बाद, पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित

Spread the love

एफएनएन, पंजाब: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भारतीय मिसाइल हमलों के बाद पूरे प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी है. पंजाब के अस्पतालों में सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके अतिरिक्त, नागरिक सुरक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर बुलाया गया है.

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. भारत की इस सटीक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

पंजाब के प्रमुख शहरों—लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद और मुरिदके—में सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. खासकर मुरिदके, जो लश्कर-ए-तैयबा का वैचारिक गढ़ माना जाता है, वहां सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है. एयरस्ट्राइक के बाद से ही पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है.

भारतीय वायुसेना के वार से घबराया पाकिस्तान

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, भारतीय हमले के बाद एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है और वायुसेना की गतिविधियां तेज़ कर दी गई हैं. इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में लगातार लड़ाकू विमान गश्त कर रहे हैं. कई स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थान बंद कर दिए गए हैं.

भारत की कार्रवाई का सीधा असर

आपातकाल की इस घोषणा के पीछे भारत की उस कार्रवाई का सीधा असर माना जा रहा है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था. भारत ने यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. भारत की इस सर्जिकल प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है, और अब उसका आंतरिक तंत्र दहशत और असमंजस की स्थिति में है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img