03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विदेश में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों से की ठगी, पुल‍िस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Spread the love

एफएनएन, सरधना: बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवकों को झांसे में लेकर पासपोर्ट व सवा लाख की नगदी ठग ली। ठगी का अहसास होने पर युवकों के आरोपितों से रुपए वापस मांगने पर धमकी दी गई। पीड़ितों ने तहरीर दी है।

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के मोरकुवका निवासी सोनू पुत्र सांवत, प्रदीप पुत्र राजपाल व नावला गांव निवासी हर्ष पुत्र भोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर निवासी दो सगे भाइयों से दो वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी। उस समय पीड़ित मुजफ्फरनगर में ही वैल्डिंग का काम करते थे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

व‍िदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी

आरोप है कि आरोपितों ने युवकों को विदेश में नौकरी लगवाने को झांसे में ले लिया। आरोपितों ने युवकों के पासपोर्ट लेते हुए विदेश भेजने के नाम पर सवा लाख की ठगी कर ली। काफी समय तक भी टिकट नहीं कराने पर युवकों को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद वह आरोपितों से पासपोर्ट व रुपये वापस मांगने लगे।

रुपए वापस करने से क‍िया इनकार

आरोप है कि बुधवार को पीड़ित आरोपित के घर पहुंचे और रुपये वापस करने की मांग की, जिसपर आरोपित ने धमकी देते हुए रुपए वापस करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और आरोपितों को नामजद कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये पढ़ें- उत्तराखंड शासन में सचिव के पुत्र ने UPSC परीक्षा में पायी 22वीं रेंक, मंत्री ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img