03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक पर गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : चर्चाओं में रहने वाले डॉ. हरेंद्र मलिक के खिलाफ गदरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों हरेंद्र मलिक ने गदरपुर सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर सरना से फोन पर गाली गलौज कर धमकी दी थी। गदरपुर सीएचसी के प्रभारी और एसीएमओ के बीच विवाद बढ़ गया है। पूर्व में एसीएमओ द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉ. सरना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था। अब सीएचसी प्रभारी सरना ने एसीएमओ मालिक के खिलाफ थाना गदरपुर में फोन पर अभद्रता व गाली गलौच करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौपी गयी तहरीर में डॉ सरना ने कहा है कि 15 सितंबर की  रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे उन्होंने अपने कार्यालय गदरपुर से डॉ हरेन्द्र मलिक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर से कोविड-19 टीकाकरण एवं बचाव कार्य के सफल संचालन हेतु वार्ता के लिए फोन किया था। उन्होंने द्वारा क्रोध व्यक्त करते हुये दूरभाष पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया की डॉ मालिक इससे पूर्व में भी वह अभद्र भाषा का प्रयोग प्रार्थी व अन्य कार्मचारी से कर चुके है। 16 सितंबर को प्रार्थी डॉ हरेन्द्र मलिक से वार्ता करने के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर के यहां गये। लेकिन उस समय भी डा0 हरेन्द्र मलिक द्वारा प्रार्थी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी और कहा कि मेरे कार्यालय से बाहर निकलो। यह कहकर डॉ हरेन्द्र मलिक कार्यालय से बाहर चले गये। जिसके बाद उन्होंने उसी दिन लिखिल शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सम्मुख जाकर दी गयी। उन्होंने शिकायत में कहा है कि यदि भविष्य में मुझ प्रार्थी या मेरे परिवार के सदस्यों को जाने –माल की हानि होती है तो उसके सम्पूर्ण जिम्मेदार डॉ. हरेन्द्र मलिक ही होंगे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img