03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘ड्यून 2’ के तूफान में उड़ा बॉक्स ऑफिस, हर रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा फिल्म

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस (Dune Part 2 Worldwide Box Office Collection) पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ऐसा तूफान मचा रही है कि हर रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। 1 मार्च को रिलीज हुई ड्यून पार्ट 2 ने थिएटर्स में अभी 15 दिन भी पूरे नहीं किए है। फिर भी छप्परफाड़ बिजनेस कर लिया है।

ड्यून साल 2021 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब 2024 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। इस साई- फाई फिल्म ने आते ही दुनियाभर में तहलका मचा दिया है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
ड्यून 1 का तोड़ा रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ड्यून पार्ट 2 हर दिन गदर मचा रही है। फिल्म का बिजनेस बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहा है। अमेरिका में ड्यून पार्ट 2 पहले ही अपने पिछली फिल्म ड्यून 1 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। अब फिल्म एक नए माइल स्टोन की तरफ दौड़ रही है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

100, 200, 300 और 500 करोड़ क्लब से परे ड्यून पार्ट 2 हजार करोड़ में बिजनेस कर रही है। कॉमस्कोर की हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्यून पार्ट 2 ने रिलीज के 13 दिनों में दुनियाभर में 31 सौ करोड़ (31,57,43,33,000) से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं, अमेरिका की बात करें, तो यहां ड्यून पार्ट 2 अब तक 205 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पीसीएस के 189 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

डेनिस विलेनयूवे की जादुई दुनिया

ड्यून पार्ट 2 की सफलता तो देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म थिएटर्स में लंबे सफर तय करने वाली है। फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये 5 हजार करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। ड्यून पार्ट 2 का डायरेक्शन डेनिस विलेनयूवे ने किया है, जो साइंस फिक्शन फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में टिमोथी चेलमेट, जेंडाया, जोश ब्रोलिन, रेबेका फर्ग्यूसन, डेव बतिस्ता, स्टेलान स्कार्सगार्ड, जेवियर बार्डेम और शार्लेट रैंपलिंग ने अहम किरदार निभाए हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img