Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमलबे में दबे तीन लोगों के शव निकाले गए, चार घायल

मलबे में दबे तीन लोगों के शव निकाले गए, चार घायल

एफएनएन, पिथौरागढ़ : बंगापानी तहसील के गैला टांगा गांव में बादल फटने से एक मकान के मलबे में दबे तीन लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, वही चार लोग घायल हैं , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश के बीच रविवार रात बादल फटने से गैला गांव में एक मकान जमीदोंज हो गया था, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई। आपके अपने एफ़एनएन ने इस घटना की सबसे पहले और सटीक खबर आप तक पहुँचाई थी। अब मृत लोगों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। मृतकों में शेर सिंह, गीता देवी और ममता शामिल है। चार लोग घायल भी है, जिनका उपचार चल रहा है। इधर राजस्व विभाग की टीम हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने मृतकों के आश्रितों व घायलों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

IMG-20200720-WA0175

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर है जबकि एक और टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी को तत्काल आपदा मद से पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments