ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिले भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, नो एंट्री में छूट की मांग उठाई

एफएनएन, रूद्रपुर : रूद्रपुर ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शुक्रवार को यूनियन के लोगों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दो मंजूनाथ टीसी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और विस्तारपूर्वक समस्याओं को रखा।

इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में इंदिरा चौक से लेकर सिडकुल तक दिन में सुबह 7से लेकर रात 11 बजे तक माल वाहन की नो एंट्री लगी हुई है । जिसके चलते दिन में सिडकुल आने-जाने के लिए माल वाहन का कोई रास्ता नहीं है जिसमें दिन में माल वाहन सिडकुल नहीं जा आ सकता है जिससे बहुत परेशानी हो रही है। सिडकुल के उद्योगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है साथ ही ट्रांसपोर्टर भी इस समस्या से खासे परेशान है।

विकास शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक माल वाहन को इंदिरा चौक रुद्रपुर से सिडकुल आने जाने की अनुमति देने की मांग की। साथ ही माल वाहन के अंतर्गत 6 पहिया गाड़ी आती है जो कि लोकल का माल रोजाना सिडकुल से मार्केट और मार्केट से सिडकुल लेकर जाती है उसे भी छूट दी जाये।

प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा ने ट्रांसपोर्टरों को शीध्र राहत दिलाने की मांग की। जिस पर एसएसपी ने शीघ्र ही व्यवस्था बदलने और ट्रांसपोर्टरों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ट्रांसपोर्ट यूनियन के बलवान सिंह, सुरजीत सिंह, हरिराम शर्मा, कर्मवीर शर्मा, राजकुमार, मनोज मालिक, अनिल, मनोज शर्मा, नेकीराम, महेश, योगेश, अशोक कुमार, सुनील जयप्रकाश आदि अनेक उपस्थित रहे।

 

Hot this week

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img