03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा टिहरी में करेंगे जनसभा, रानी के लिए मांगेंगे समर्थन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरा पर हैं। वह टिहरी लोकसभा सीट में जनसभा करेंगे। मसूरी में उनकी जनसभा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। आज नड्डा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंच रहे। जबकि रविवार को यूपी के सीएम प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे थे।

नड्डा मसूरी में आयोजित होने वाली जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में अपील करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • हरिद्वार को बनाना है और चमकाना है

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुड़की स्टेडियम में आयाेजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे थे और हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा, हरिद्वार को बनाना है और चमकाना है तो भाजपा को वोट देकर जिताना होगा। त्रिवेंद्र जीतेंगे तो वह केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएंगे।

योगी ने गंगा मैया की जय और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड देवभूमि है और हमारा सबसे बड़ा सौभाग्य है कि, यहां गंगा नदी बहती है। कहा कि, उन्होंने हरिद्वार सीट से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते उनके साथ चार साल तक काम किया है। इस दौरान कांग्रेस ने जो समस्याएं छोड़ दीं थीं, उनका समाधान हुआ है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img