03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्‍तराखंड दौरा आज से, पिथौरागढ़ और विकासनगर में गरमाएंगे प्रचार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। गुरुवार को वह पिथौरागढ़ और विकासनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। अगले दिन हरिद्वार में साधु संतों से आशीर्वाद लेने के बाद रोड शो में शामिल होंगे। इसके पश्चात वह त्रिशक्ति सम्मेलन में पार्टीजनों को चुनाव में जीत के टिप्स देंगे।

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट की कोर कमेटी की लेंगे बैठक

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विनोद चमोली ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गुरुवार को अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद तीन बजे उनका टिहरी गढ़वाल सीट के अंतर्गत विकासनगर के बाजार चौक में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। शाम साढ़े चार बजे वह देहरादून में टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट की कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शहर में रोड शो

चमोली के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को सुबह हरिद्वार पहुंचेंगे और फिर मायादेवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु-संतों से संवाद कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वह हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शहर में रोड शो करेंगे।

इसके बाद उनका गुरुकुल विश्वविद्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण त्रिशक्ति सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है। त्रिशक्ति सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, सचिव व बीएलए-2 भाग लेंगे। सम्मेलन में चुनावी रणनीति को अमल में लाने पर विस्तार से चर्चा होगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक चमोली ने बीते दिवस रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में उमड़े जनसमूह के प्रति पार्टी की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के विकास व जनता के कल्याण के लिए जो भी बातें प्रधानमंत्री ने कही, वे सभी भाजपा के संकल्प और मोदी की गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव वर्ष 2047 तक विकसित और स्वर्णिम भारत को लेकर हमारे रोडमैप पर जनता की मुहर लगाने का है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत; प्रशासन अलर्ट

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी जिले में देर...

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img