03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकतंत्र का गला घोट रही है भाजपा : यशपाल आर्य

एफएनएन, रुद्रपुर : राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर आज यहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक होटल में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर निशाना साधा। आर्य के साथ ही जिले भर के विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी शामिल थे। यशपाल आर्य ने कहा की देश और प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घुटने का काम कर रही है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किया जाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी क्योंकि अडानी के खिलाफ सवाल उठा रहे थे, इसीलिए उनका मुंह बंद कराने के लिए केंद्र सरकार ने समाप्त करने का षड्यंत्र रचा।

उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार का ध्यान जनहित की ओर दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि बात विधानसभा की हो या लोकसभा की सत्र को जल्द से जल्द निपटा कर सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार को हिटलशाह करार दिया और कहा जनता सब समझ चुकी है और 2024 का इंतजार कर रही है। 2024 में देश की सत्ता पर कॉन्ग्रेस फिर काबिज होगी और जनहित पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

खटीमा में विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के लापता होने के पोस्टर लगने के सवाल से कांग्रेस नेताओं ने किनारा कर लिया। कहा, अब इस मामले में कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। कहीं न कहीं कांग्रेस नेताओं का यह कथन भी सवालों के घेरे में है। कार्यक्रम में जसपुर विधायक आदेश चौहान, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गणेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, वरिष्ठ नेत्री ममता हालदार, ममता रानी, संदीप चीमा, संदीप सीमा, आदि मौजूद थे।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img