03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गदरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली से उड़ाया

एफएनएन, रुद्रपुर : गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरा वजीर गांव देर शाम करीब 7:30 बजे यह वारदात हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहरा वजीर गांव में एक किराना स्टोर पर 30 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह आए हुए थे, इस बीच में किराना स्टोर के स्वामी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनसे बहस करने लगे। इससे पहले कि कोई इस मामले को समझ पाता, बाइक सवार दो युवकों में से एक ने जसवीर सिंह को तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। गोली चलने की इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण एकत्र हुए और खून से लथपथ जसवीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जसवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद आरोपियो की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img