03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी सरकार का बड़ा फैसला, पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर किया सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है।

रामनगर और आसपास के छोटे बच्चों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी से नाम बदलने का अनुरोध किया था। उनके आदेश पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने इस संबंध में शासनादेश कर दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि का आश्रम है। इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

ये भी पढ़ें…. उत्तराखंड की योग नीति पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव, जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड की योग नीति पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव, जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदलकर अब सीतावनी किया गया है। इस बारे में कई बच्चों ने व स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। 

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img