03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा : सड़क कटान में जुटी जेसीबी मशीन नदी में फंसी

एफएनएन, अल्मोड़ाः जनपद अल्मोड़ा में सोमवार देर शाम को बड़ा हादसा हुआ है। जहां क्वारब के पास सड़क कटान में जुटी जेसीबी मशीन नदी में फंस गई। हादसे के दौरान चालक जेसीबी में सवार था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। जहां क्वारब पुल के पास सड़क कटान का कार्य किया जा रहा है। इसी बीच सोमवार को कार्य में लगी जेसीबी मशीन उफनाती नदी में फंस गई। घटना के दौरान जेसीबी में सवार चालक भी नदी के बीचो बीच फंस गया।

सूचना पर पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में फंसे जेसीबी मशीन ऑपरेटर को बाहर निकाला। जबकि मशीन को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img