03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

BCECEB ने घोषित किया बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) द्वारा आयोजित की गई बिहार आईटीआई एंट्रेस एग्जाम 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही रैंक कार्ड BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार आईटीआई कैट 2024 एग्जाम का आयोजन 9 जून 2024 को किया गया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अभ्यर्थियों को बता दें कि बीसीईसीईबी की ओर से रैंक कार्ड ओपन मेरिट के अनुसार एवं जनपद के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें रैंक कार्ड

  • बिहार आईटीआई कैट 2024 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Download Section में Rank Card of ITICAT-2024 पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अगले पेज पर जनपद के अनुसार या ओपन मेरिट रैंक कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके शो रैंक बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका रैंक कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

32 हजार से ज्यादा सीटों पर मिलेगा प्रवेश

रिजल्ट जारी होने के बाद अब राज्यभर में छात्रों को विभिन्न ट्रेड के तहत प्रदेश के 111 संस्थानों में 32722 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए छात्रों को कॉउंसलिंग में शामिल होना होगा। कॉउंसलिंग में रैंक के अनुसार छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद उन्हें तय तिथियों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करके एडमिट लेना होगा।

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha के ‘कन्यादान’ की फोटो आई सामने, शत्रुघ्न सिन्हा ने Zaheer Iqbal को यूं सौंपा बेटी का हाथ

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img