03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Sonakshi Sinha के ‘कन्यादान’ की फोटो आई सामने, शत्रुघ्न सिन्हा ने Zaheer Iqbal को यूं सौंपा बेटी का हाथ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी का इवेंट हाल ही में मुंबई में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों की शादी बेहद इंटीमेट थी। जहां सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, लेकिन कपल ने रिसेप्शन की एक ग्रैंड पार्टी दी। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेंडिग से कन्यादान की तस्वीरें सामने आई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सोनाक्षी का कन्यादान

नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटी और दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। जहीर इकबाल का दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी एक वीडियो सामने आया। वहीं, अब कुछ नई तस्वीरें ध्यान खींच रही हैं। फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल का हाथ थामे दिख रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड के अनुसार, शादी की ये तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान की है। रस्म के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया।

सोनाक्षी का वेडिंग लुक

कन्यादान की तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट चिकनकारी साड़ी और जहीर इकबाल मैचिंग शेरवानी पहने हुए दिखे। ये कपल का वेडिंग लुक था। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ब्लू कलर का कुर्ता- पायजामा और पूनम सिन्हा पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आईं। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन के लिए रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी कैरी की थी और बेहद खूबसूरत लगी थीं।

सलमान समेत पहुंचे ये सितारे

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर की गई थी। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद कपल ने मुंबई के बास्टियन होटल में फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन की शानदार पार्टी दी थी। जहां काजोल, हुमा कुरैशी सलमान खान और हनी सिंह समेत कई नामी चेहरों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें- आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img