03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाजपुर : तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन घायल, 10वीं के दो छात्रों की मौत

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर : कैंटर की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल, अर्जुन (13) पुत्र भारत व रवि (14) पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे।

  • तेज रफ्तार कैंटर ने आटो में मारी टक्कर

बीते शुक्रवार की देर शाम सीएनजी आटो में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश बार्डर मानपुर के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने आटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में जब परिजन निशांत को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं अर्जुन को स्वार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक निशांत का शव बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के स्वजन ने बताया गया कि निशांत और अर्जुन एक ही क्लास में थे। वह इंटर कालेज बाजपुर में कक्षा 10 के छात्र थे।

  • बाजपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल

स्वजनों से हुए विवाद के बाद घर से निकला युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्राम मरियमपुर नंबर-दो निवासी सुनील चाल पुत्र पीटर का स्वजन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

गुस्से में युवक अपने घर से बाहर निकल आया। सेंटमैरी स्कूल के पास गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी से स्वजनों में कोहराम मच गया। आननफानन में ही ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img