03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: आरएसएस सह सरकार्यवाह होसबोले ने केशव कृपा भवन का किया लोकार्पण

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • आरएसएस का पांच मंजिला नया भवन बरेली के स्‍वयंसेवकों को किया समर्पित
  • समारोह को जगद्गुरू शंकचारार्य स्‍वामी राजराजेश्‍वराश्रम ने भी किया संबोधित किया

 

एफएनएन, बरेलीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को बरेली में संघ के नवनिर्मित भवन केशव कृपा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सभा में उनके अलावा जगद्गुरू शंकराचार्य स्‍वामी राजराजेश्‍वराश्रम ने भी उपस्थित स्वयं सेवकों, भाजपाइयों और जनसामान्य को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का दायित्व संभाल चुके आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी रामलाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले संघ के पांच मंजिला नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के लिए बुधवार को शहर में पहुंचे। प्रभा टाकीज के सामने स्थित आरएसएस के केशव कृपा भवन के लोकार्पण के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सत्कार किया।

लोकार्पण के बाद स्वयंसेवकों से संवाद भी किया

शुभ मुहूर्त में नवनिर्मित भवन के द्वार पर लगाए गए केसरिया फीते का गठबंधन खोलकर होसबोले ने भवन का शुभारंभ किया। इससे पूर्व द्वार पर ही पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्‍न कराया गया। इस मौके पर होसबोले ने संघ के स्‍वयं सेवकों को नए भवन की बधाई दी। जगद्गुरू शंकराचार्य स्‍वामी राजराजेश्‍वराश्रम की उपस्‍थिति में यह अनुष्‍ठान सम्‍पन्‍न कराया गया। शुभारंभ के बाद सह सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबोले ने स्‍वयंसेवकों के साथ संवाद किया। होसबोले ने कहा कि राष्‍ट्र निर्माण में स्‍वयंसेवकों का योगदान अतुलनीय अनुकरणीय रहा है। उन्‍होंने नवनिर्मित भवन और उसमें मौजूद व्‍यवस्‍थाओें की प्रशंसा की।

धर्म रक्षा के लिए डटे हैं स्वयंसेवक

सिविल लाइंस में प्रभा सिनेमा के सामने स्थित रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर के पास नवनिर्मित संघ भवन का लोकार्पण करते हुए होसबोले ने कहा कि यह भवन संघ की ओर से स्‍वयं सेवकों को समर्पित किया जा रहा है। उनके साथ उपस्‍थित जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने संघ के स्‍वयंसेवकों को बधाई दी। जगद्गुरू शंकराचार्य ने कहा कि राष्‍ट्रीय सेवक संघ के स्‍वयं सेवक धर्म की रक्षा के लिए अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन कर रहे हैं। संघ के वरिष्‍ठ पदाधिकारी रामलाल ने भी स्‍वयंसेवकों से संवाद किया और नए भवन की शुभकामनाएं दीं। संघ के नए भवन का निर्माण प्रातः स्मरणीय डॉ हेडगेवार स्मारक समिति की अगुवाई में किया गया है। नया दफ्तर तमाम सुविधाओं से लैस है। यहां योग केंद्र, ध्यान केंद्र के अलावा बाहर से आने वाले स्वयंसेवकों के ठहरने की व्यवस्था भी होगी।

मीटिंग हाल, बाहरी स्वयंसेवकों के विश्राम का भी है इंतजाम

यही नहीं, बाहर से इलाज के लिए बरेली आने वाले स्वयंसेवकों और उनके परिजनों के ठहरने की व्यवस्था भी कार्यालय में रहेगी। अलग-अलग मुद्दों पर मंथन के लिए यहां विशेष मीटिंग हॉल भी बनाया गया है। आरएसएस के तमाम पदाधिकारी देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे  हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img