03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, भाजपा चेहरे तो कांग्रेस मुद्दों पर ठोक रही दांव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  अनुसूचित जाति विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने रण तैयार कर लिया है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूर्व मुख्यमंत्री और तमाम दिग्गज शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार की कमान सौंप दी है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के रोमांचक रहने की स्थिति बन रही है।

बीते 26 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया था। जिस पर उपचुनाव का बिगुल बच गया है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। दोनों पार्टियों ने नुमाइशखेत मैदान पर जन सभाएं भी आयोजित की। सभा में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की वर्षात भी हुई। चुनाव बैतरणी पार करने के लिए वोटरों को रिझाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। फिलवक्त भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

  • इन मुद्दों पर जारी है बीजेपी-कांग्रेस का प्रचार

भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास को लेकर जनता की बीच में है। वहीं, कांग्रेस मणिपुर से लेकर उत्तराखंड तक महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर चुनाव समर में है। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव की खाक छान रहे हैं। अलबत्ता पांच सितंबर को मतदान और आठ को मतगणना के बाद ही जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा स्पष्ट हो सकेगा।

  • बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कार्यकर्ताओं ने बदला पाला भाजपा और कांग्रेस में पाला बदल खेल भी चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस भैरव नाथ टम्टा, गोपाल राम और कमल टम्टा को समर्थकों के साथ अपने पाले में ले आई। जबकि बीते दिवस मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस की सुनीता टम्टा समर्थकों के साथ भाजपा की हो गईं। इधर, उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। -वर्जन- उपचुनाव में संगठन बेहतर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री समेत 40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में उतारे गए हैं। निश्चित तौर पर सफलता भाजपा की झोली में जाएगी। -राजेंद्र बिष्ट, चुनाव प्रभारी, भाजपा।

  • कांग्रेस ने महंगाई पर घेरा

भाजपा कार्यकाल से लोग परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर उपचुनाव में प्रत्याशी को उतारा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा। -करन माहरा। प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img