03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक समेत दो लोग बह गए

Spread the love
  • जोशीमठ इलाके में बलदोड़ा के पास हुआ हादसा, चार धाम हाईवे निर्माण के डंपिंग जोन में मलबा डाल रहा था ट्रक

एफएनएन,चमोलीः बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलदोड़ा के पास चार धाम राष्ट्रीय परियोजना के तहत काम करने वाला एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग को तोड़ता हुआ काफी गहरी अलकनंदा नदी में जा समाया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर समेत दो लोग नदी की तेज धार में बह गए।

दिल दहला देने वाली ये तस्वीरें उत्तराखंड के चमोली जिले से आई हैं। जोशीमठ में बलदोड़ा के पास बुधवार-गुरुवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बदरीनाथ हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे का शिकार हुआ ट्रक चारधाम सड़क परियोजना के तहत हो रहे कार्य में लगा था। बुध-गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे यह ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में 2 लोग सवार थे, जो कि घटना के बाद से लापता हैं। उनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रेस्क्यू टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

हादसा बलदोड़ा क्षेत्र में हुआ। जहां एक ट्रक अचानक नदी में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक ट्रक चारधाम सड़क परियोजना के कार्य में लगा हुआ था। हादसे के वक्त ट्रक डंपिंग जोन में मलबा डाल रहा था। इसी दौरान सड़क पर लगी सुरक्षा दीवार ढह गई। जिसके बाद ट्रक अलकनंदा नदी में जा गिरा। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया। जब तक लोग बचाव के इंतजाम कर पाते, तब तक ट्रक में सवार चालक समेत दोनों लोग नदी की तेज धार में कहीं दूर बह चुके थे। निर्माण कंपनी के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू करते हुए नदी में बहे दोनों लोगों की खोजबीन कर रही है।

बता दें कि ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान हादसे का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर में पिथौरागढ़ में ऑलवेदर रोड निर्माण में लगे कैंटर के ऊपर भी पहाड़ी से मलबा गिर गया था। पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर हुए इस हादसे में कैंटर के चालक और क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई थी। जांच के दौरान इस मामले में सुरक्षा नियमों को लेकर बरती गई लापरवाही भी सामने आई थी। अब ऐसा ही हादसा चमोली में हुआ है। फिलहाल बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

Hot this week

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img