03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Badaun : वजीरगंज क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो की मौत… पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

Spread the love

एफएनएन, बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र में एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बन कोटा गांव में जे जे पेट्रोल पंप के पास हुई। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिस पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ओमपाल (25) और महावीर (37) की मौके पर ही मौत हो गयी और तीसरा व्यक्ति राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लिया

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बाद में राहुल को बरेली के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also read- हेमकुंड: 2 लाख 25 हजार तीर्थयात्रियों ने किए हेमकुंड में दर्शन, 10 अक्टूबर को बंद होंगे गुरुद्वारे के कपाट

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img