03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश से पिथौरागढ़ का बुरा हाल, कई सड़कें बाधित, डीएम ने किया अवकाश घोषित

एफएनएन, पिथौरागढ़: सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी मौसम का मिजाज तल्ख है. लगातार हो रही बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. वहीं डीएम रीना जोशी ने लगातार हो रही है बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया.

पिथौरागढ़ में बीते दिन से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. वहीं डीएम रीना जोशी ने लगातार हो रही है बारिश को देखते हुए स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है. वहीं भारी बारिश से थल मुनस्यारी मोटर मार्ग, धारचूला तवाघाट मोटर मार्ग, गंगोलीहाट बेरीनाग मोटर मार्ग, राईआगर सेराघाट अल्मोड़ा मोटर मार्ग बंद हो गया है. वहीं जिले में दो दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं. लगातार हो रही है बारिश को देखते हुए डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं. नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिले में बहने वाली रामगंगा और काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं भारी बारिश से जिले में नदी-नाले उफान पर हैं. कई मार्गों पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है. गौर हो कि देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का अंदेशा जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

पढ़ें- भारत नेपाल सीमा पर SSB ने नेपाली युवक को पकड़ा, बैंक में हाथ साफ कर फरार होने की फिराक में था आरोपी

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img