03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत नेपाल सीमा पर SSB ने नेपाली युवक को पकड़ा, बैंक में हाथ साफ कर फरार होने की फिराक में था आरोपी

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़: एसएसबी टीम ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा झूलापुल पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है. नेपाली युवक के पास 22 लाख 45 हजार रुपये मिले. वहीं पुलिस ने बरामद रुपए के मामले में खुलासा किया है. बताया जा रहा कि नेपाली युवक धारचूला के एसबीआई की मुवानी शाखा की खिड़की तोड़कर रुपये चुराकर नेपाल भागने की फिराक में था.

अलग-अलग नाम पता बता रहा था युवक

धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली युवक नवीन धामी निवासी दल्सेलेखान मार्मा जिला दार्चुला नेपाल से एसएसबी ने 22 लाख 45 हजार रुपये की रकम पकड़ी थी. नेपाल युवक ने रुपए बक्से में छिपाकर रखे थे. एसएसबी की सूचना पर कस्टम, पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसीज ने युवक से नाम, पता और रुपयों के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई जानकारी नहीं दी. सुरक्षा एजेंसी द्वारा बार-बार पूछे जाने पर वह अलग-अलग नाम और पता बता रहा था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

मामला पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद जब धारचूला थाने में पूछताछ की गई तो युवक ने रकम को मुवानी स्थित स्टेट बैंक से चोरी कर लाने की बात कही. युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर रुपये चुराए थे. वह नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन एसएसबी ने उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह धारचूला में मजदूरी करता था. युवक के बताने के बाद जब पुलिस ने बैंक उसके आसपास सीसीटीवी खंगाले तब चोरी का पता चला.पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को युवक ने बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी की थी. शुक्रवार को बैंक की ओर से थल थाने में तहरीर दी गई है.

पढ़ें- चमोली में फटा बादल, हाईवे और विद्युत सब स्टेशन मलबे से पटा, 2 गाड़ियां भी दबीं

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img