03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी दौरे को लेकर सुरक्षा प्रबंधों में तैनात, ASI यशवीर की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत

Spread the love

एफएनएन, रोहतक : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी दौरे को लेकर सुरक्षा प्रबंधों में तैनात ASI यशवीर (40) की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी यशवीर पुरानी सब्जी मंडी थाने में तैनात थे। उन्हें MDU परिसर में आयोजित होने वाले खादी कारीगर महोत्सव में सुरक्षा ड्यूटी सौंपी गई थी, जहां शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

गुरुवार को ASI यशवीर स्वराज सदन से पब्लिक एंट्री गेट तक पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें PGI रोहतक पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें सोनीपत ले गए और अंतिम संस्कार किया। अचानक हुई इस घटना से विभागीय साथी और परिजनों में शोक की लहर है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img