03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरएएन स्कूल के दिव्यगम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय खेल में जीता स्वर्ण पदक

एफएनएन, रुद्रपुर : आरएएन पब्लिक स्कूल डिबडिबा के दिव्यगम सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता है।
आरएएन पब्लिक स्कूल, डिबडिबा के लिए यह गौरव की बात है कि 25 सितम्बर से 30 सितम्बर तीसरे एशियाई जूनियर पैनचैक सिलाॅट चैंपियनशिप जो शेर कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रीनगर जम्मू कश्मीर में आयोजित की गई थी ।इस चैंपियनशिप का आयोजन भारत में पहली बार हुआ जिसमें 11 देशों के चयनित लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड से तीन खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसमें आरएएन पब्लिक स्कूल डिबडिबा के दिव्यगम सिंह ने थाईलैंड के खिलाड़ियों को ओपन टू केटेगरी से हराकर फाइनल में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उसकी इस अनूठी उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौङ गई। दिव्यगम सिंह ने अपनी मेहनत के बल पर यह साबित कर दिया कि अगर मन में दृढ़ निश्चय हो तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है। दिव्यगम सिंह ने इस खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने शहर, राज्य व देश का नाम भी नाम रोशन किया है। उसने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस जीत से न केवल उनके विद्यालय, परिवार और कोच बल्कि पूरे शहर में खुशी की लहर है।

दिव्यगम सिंह ने अपनी इस अनूठी उपलब्धि के लिए कहा, यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने विद्यालय की मेनेजमेंट ,परिवार, कोच -(बबलू दिवाकर-आर. ए. एन.में कार्यरत ) और समर्थकों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।

विद्यालय के डायरेक्टर मोहित राय ने दिव्यगम सिंह को बधाई देते हुए कहा कि – यह जीत उसकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें उस पर गर्व है और मुझे उम्मीद है कि वह भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल करेगा।
प्रधानाचार्या श्रीमती ममता बिष्ट ने कहा कि- हम दिव्यगम के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करते है।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img