03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एंटी करप्शन टीम का बदायूं नगर पालिका में छापा, आठ हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मी को किया गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

मीट दुकान की एनओसी के बदले ले रहा था घूस,घूसखोरी में शामिल कर निरीक्षक फरार

 

एफएनएन ब्यूरो, बदायूँ।‌ यूपी के बदायूं में एंटी करप्शन सेल टीम ने सोमवार को नगर पालिका के एक रिश्वतखोर कर्मचारी (लिपिक) को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने उसे सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।

आठ हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बदायूं नगर पालिका का लिपिक

कोतवाली सिविल क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी अरसलान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि बदायूं नगर पालिका  का  कर्मचारी (लिपिक) मुशाहिद अली मीट की दुकान की एनओसी जारी कराने के एवज में उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।

सौदा आठ हजार रुपये में तय होने पर सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे दुकानदार अरसलान बतौर घूस नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारी (लिपिक) मुशाहिद अली को यह रकम दे रहा था, तभी एंटी करप्शन टीम के सदस्य आ धमके और घूसखोर कर्मचारी को रिश्वत की रकम आठ हजार रुपये लेते रंगे हाथों धर दबोचा। हालांकि सुविधा शुल्क वसूलने के सौदे में कथित तौर पर शामिल नगर पालिका का कर निरीक्षक केशव गंगवार टीम को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया।
एंटी करप्शन टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पालिका कर्मचारी मुशाहिद अली को सिविल लाइन थाने ले गई। बताया गया कि मुशाहिद ने सबूत मिटाने की नीयत से अपना मोबाइल फोन भी फर्श पर फेंककर तोड़ डाला। टीम ने टूटे मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है और थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुशाहिद अली को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img