Tag: employee

एंटी करप्शन टीम का बदायूं नगर पालिका में छापा, आठ हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मी को किया गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, बदायूँ।‌ यूपी के बदायूं में एंटी करप्शन सेल टीम ने सोमवार को नगर पालिका के एक रिश्वतखोर कर्मचारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने उसे सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।