03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

IND vs PAK मैच का टिकट खरीदने का एक और शानदार मौका, ICC दे रहा है ये Offer

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्‍ली:  भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच हो तो इसे देखने का असली मजा स्‍टेडियम के अंदर से ही आता है। 9 जून को भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला न्‍यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। फैंस ने टिकट की भारी मांग रखी है।

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फैंस की मांग का ध्‍यान रखते हुए कई प्रमुख टी20 वर्ल्‍ड कप मैचों के अतिरिक्‍त टिकट रिलीज किए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच शामिल है। पता हो कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की संयुक्‍त मेजबानी में हो रहा है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन जगहों पर भी होगी व्‍यवस्‍था

आईसीसी ने साथ ही कहा कि वो अन्‍य श्रेणियों में भी ज्‍यादा टिकट उपलब्‍ध कराने पर ध्‍यान दे रहा है। न्‍यूयॉर्क के अलावा टेक्‍सास और फ्लोरिडा में भी मैच होने हैं। आईसीसी ने बयान में कहा, ”अन्‍य मैचों में अब ज्‍यादा श्रेणी उपलब्ध हैं, जिसमें टेक्‍सास और फ्लोरिडा शामिल हैं, जहां अब तक सीमित टिकट बिक्री के लिए उपलब्‍ध थे।”

यह भी पढ़ें:- चुनाव में पिता की हार से सदमे में Neha Sharma, बोलीं- ‘ये लड़ाई हमारे लिए…’

इसमें आगे कहा गया, ”अमेरिका या वेस्‍टइंडीज में टी20 वर्ल्‍ड कप मैचों का अनुभव करना चाहने वाले फैंस अपने टिकट प्रीमियम क्‍लब और एक्‍सक्‍लूसिव डायमंड क्‍लब में सुरक्षित कर सकते हैं। जहां फैंस खेल के लीजेंड्स के साथ बैठ सकते हैं।” बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच 9 जून को नसाऊ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

आप कैसे खरीद सकते हैं टिकट

बता दें कि डायमंड क्‍लब का टिकट 10,000 यूएस डॉलर है, जिसका भारतीय रुपयों के हिसाब से मूल्‍य करीब 8 लाख 33 हजार रुपये होगा। वहीं, प्रीमियम क्‍लब का टिकट 2500 यूएस डॉलर है, जिसका भारतीय रुपयों के हिसाब से मूल्‍य करीब दो लाख 8 हजार रुपये है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के टिकट खरीदने के लिए आप https://tickets.t20worldcup.com/selection/event/date?productId=10228971678917 वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

Topics

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img