03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महज पांच रुपये के लिए नाराज कंडक्टर ने बस से महिला को दिया धक्का, मौत, शव रखकर घरवालों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, सेवापुरी :  किराया में पांच रुपये कम होने से नाराज कंडक्टर ने महिला को बस से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के स्वजन ने यह आरोप लगाते हुए कपसेठी थाना में कंडक्टर के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनका कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद मुकदमे में कंडक्टर का नाम शामिल किया जाएगा। घटना से नाराज स्वजन शव लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के राजकुमार चौहान की पत्नी संजू देवी समूह में कार्य करती थी। 10 मार्च को एक बैठक में भाग लेने के लिए वो कपसेठी गई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बैठक खत्म होने के बाद वापस आने के लिए बस में बैठकर गोराई जा रही थी। तभी तख्खू की बावली के पास बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्वजन स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी ले गए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक उसे जिला अस्पताल रेफर कर रहे थे, लेकिन स्वजन उसे लोहता के केराकतपुर स्थित साईं अस्पताल ले गए जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

संजू (40) के पुत्र सुंदर चौहान ने आरोप लगाया कि पांच रुपये भाड़ा कम देने पर बस के कंडक्टर ने मां को धक्का दे दिया। वो नीचे गिर गई जिससे उसे बहुत चोट लग गई। इस दौरान समूह की अन्य महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। उनकी सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे।

गुरुवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संजू को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। कपसेठी थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बस से गिरने से महिला घायल हुई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। स्वजन की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img