03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

असम जेल में अमृतपाल की भूख हड़ताल, बीवी ने छोड़ा खाना, मिलने से रोका तो जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने की निंदा

Spread the love

एफएनएन, अमृतसर :  ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने अपने नौ साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा पारिवारिक सदस्यों और वकील को मिलने की इजाजत नहीं देने के बाद ऐसा कदम उठाया है।

पत्नी किरणदीप कौर ने गुरुवार को जेल में अमृतपाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि अमृतपाल समेत सभी समर्थक भूख हड़ताल पर है। उन्होंने हड़ताल के पीछे एक कारण बताया कि पंजाब सरकार उन्हें अपने-अपने परिवारों से फोन पर संपर्क करने की अनुमति नहीं दे रही है और वकीलों से मिलने की भी इजाजत नहीं दी है।

  • अकालतख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने की निंदा

श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल में नजरबंद अमृतपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों एवं वकीलों को उनसे मुलाकात करने की इजाजत न देने के लिए पंजाब सरकार तथा जिला प्रशासन की निंदा की है। उन्होंने इसे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करार दिया है।

  • रघबीर ने किया यह दावा

उन्होंने खुलासा किया कि अमृतपाल सिंह व अन्य सिखों को जेल प्रबंधकों द्वारा मेडिकल सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, जिसके चलते उनकी सेहत बिगड़ रही है। उन्होंने एसजीपीसी से उक्त मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाने का फरमान जारी किया है। उन्होंने पंजाब सरकार को भी कहा है कि सरकार अमृतसर के डीसी को स्वजनों और वकीलों से मुलाकात करवाने की हिदायत करें। ताकि मानवाधिकारों का उल्लंघन ना हो सके।

रघबीर सिंह ने एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को मुख्यमंत्री भगवंत मान और जिलाधीश अमित तलवाड के समक्ष उक्त मामला रखने की ज्ञापन भी दिया। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह की हिदायत पर एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह की अगुवाई में शिष्टमंडल ने डीसी कार्यालय में डीसी तलवाड की गैर मौजूदगी में सुपरिंटेंडेंट को आज दोपहर दो बजे ज्ञापन सौंपा है।

  • डीसी तलवाड़ मुलाकात के लिए तुरंत स्वजनों को इजाजत प्रदान करें : धामी

इसी बीच, प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने स्वजनों व वकीलों को अमृतपाल से मुलाकात करने की आज्ञा प्रदान ना करने को मानवाधिकारियों का उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने डीसी अमित तलवाड़ से अविलंब उक्त इजाजत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इजाजत ना देना अनुचित है क्योंकि वकीलों व स्वजनों के मुलाकात करने के हक को दबाया नहीं जा सकता है,उन्हें अमृतपाल से मिलने से रोका नहीं जा सकता है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img