03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा में वापसी के शोर के बीच कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार का आपत्तिजनक वीडियो फिर वायरल, पूर्व में भी हुई थी ब्लैकमेलिंग की कोशिश

Spread the love
  • – जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति हैं सुरेश गंगवार
  • – सुरेश गंगवार बोले छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटूंगा

एफएनएन, रुद्रपुर:  कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो करीब तीन साल पुराना बताया जा रहा है। इस मामले में सुरेश गंगवार के पीए नसीम अहमद की ओर से 9 मई 2021 को पुलभट्टा थाने में fir भी दर्ज कराई जा चुकी है। रिपोर्ट में उनकी फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपलोड करने के साथ ही विभिन्न मोबाइल नंबर पर फोन कर एक लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का भी जिक्र है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पैसा न देने पर उनकी यह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी गई थी। हैकर द्वारा बैंक का आईएफएससी कोड और अकाउंट नंबर भी उनके मोबाइल नंबर पर भेजा गया था। इस तरह का एक गैंग राजस्थान में पकड़े जाने के बाद यह मामला शांत हो गया था लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जबकि सुरेश गंगवार और उनकी पत्नी रेनू गंगवार के साथ ही पिता ईश्वरी गंगवार की भाजपा में लौटने की खबरें चल रही थीं, इस वीडियो का जिन्न फिर बाहर आ गया और यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तैरने लगा। सुरेश गंगवार ने इस तरह का वीडियो प्रचारित प्रसारित करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई और कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दाखिल करने की चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि भाजपा के ही कुछ नेता इस तरह का प्रपंच रचकर उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की बात भी उन्होंने कही है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपको बता दें कि गंगवार परिवार का उत्तराखंड गठन के बाद से ही ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत पर कब्जा है। उनके पिता और माता भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं, जबकि मौजूदा समय में उनकी पत्नी रेनू गंगवार जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं।

सुरेश गंगवार किच्छा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके साथ ही वह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य भी रहे हैं।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img