03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान से बरसेगी ‘आफत’

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में अधिकांश जगहों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के चलते नुकसान होने की संभावना पर खास जोर दिया है. ऐसे में नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया अगले दो दिन यानी 17 और 18 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अन्य पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल समेत देहरादून में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग में चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

रिस्पांस टाइम डेटा बेस पर जोर

उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान खासकर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा जैसे हालात बनते रहे हैं. यही वजह है कि मानसून सीजन शुरू होने के बाद ही उत्तराखंड सरकार आपदा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस करती है. इसी क्रम में अब आपदा विभाग राहत बचाव कार्यों के रिस्पांस टाइम के अध्ययन पर जोर दे रही है. जिसके तहत पिछले कुछ सालों के भीतर राज्य में आई आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों के रिस्पांस टाइम का डेटाबेस तैयार कर अध्ययन किया जा सके. जिससे आने वाले समय में रिस्पांस टाइम को बेहतर किया जा सके.

Hot this week

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img