03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे, एक महिला गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, मसूरी: देहरादून मसूरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो कारों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई.भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे में कार में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक उनको कोई तहरीर नहीं मिली है. वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

कारों में हुई जबरदस्त भिड़ंत

बताया जा रहा है कि देहरादून आजाद कॉलोनी टनल रोड निवासी चालक शहजाद कार संख्या यूके 07 टीडी 8543 से देहरादून से सवारी लेकर मसूरी की तरफ आ रहा था और दूसरी ओर से कार यूके 07 टीबी 3085 चालक आशीष कुमार निवासी कारगी ग्रैंड निकट एचपी गैस गोदाम देहरादून, मसूरी से परिवार के साथ वापस देहरादून जा रहे थे. मसूरी से 2 किलोमीटर नीचे पेट्रोल पंप के पास दोनों कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
हादसे में एक महिला गंभीर घायल

कार में बैठी एक महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसको स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया. जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया. मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. दोनों कार चालकों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि देहरादून से सवारी भरकर आ रही कार में चार लोग सवार थे, जबकि मसूरी घूमकर वापस जा रहे कार में तीन लोग सवार थे.

पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश में इन स्थानों पर होगी पार्किंग, ऐसा होगा ट्रैफिक रूट

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img