03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अखिलेश यादव बोले,- सरकार ने वैक्सीन लगवाई तो निशुल्क ईसीजी भी कराए, पता नहीं कब किसे हार्टअटैक आ जाए

Spread the love

एफएनएन, बदायूं : बदायूं के नाधा में शनिवार को आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं, उन्हें जनता अबकी सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई वर्ग नहीं छोड़ा, इलेक्टोरल बांड के नाम पर चंदा वसूला गया। उद्योगपतियों से चंदा वसूला गया और इसी वसूली के चलते हमारे आपके सामने महंगाई आई है।

अखिलेश ने दोहराया कि ये लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा से एक तरफ संविधान को खतरा है तो दूसरी तरफ जान को खतरा पैदा किया। जिन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई है, उन्हें अब हार्ट की चिंता करनी पड़ेगी। ऐसे में अगर सरकार ने वैक्सीन लगवाई थी, तो निशुल्क ईसीजी भी कराए। जरूरत पर इलाज भी कराए। पता नहीं कब किसका हार्ट अटैक आ जाए पता नहीं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पेपर लीक का मुद्दा उठाया 
अखिलेश यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाकर नौजवानों के दिल को छूने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, दुर्भाग्य देखो, उन्हीं लोगों ने अग्निवीर योजना लाकर फौज की नौकरी को आधा-अधूरा बना दिया। जितनी परीक्षाएं हुईं, इस सरकार में सब पेपर लीक हो गए। ये सरकार जानबूझकर करा रही है। अभी तक 60 लाख नौजवान ऐसे हैं जो परीक्षा देने गए और पेपर लीक होने की वजह से रोजगार नहीं पा सके। उनके मां- बाप को जोड़ दें तो एक करोड़ 80 लोगों की संख्या बैठेगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img