03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विरोध को भांप गए अजय भट्ट, आज ऊधमसिंह नगर में होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द

  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के विरोध का प्रदर्शनकारियों ने किया था ऐलान

एफएनएन, रुद्रपुर : सेना में भर्ती के लिए लागू की गई ‘ अग्निपथ ‘ योजना के विरोध का दायरा बढ़ने लगा है। इसी को भांपते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज शनिवार को रुद्रपुर व काशीपुर में होने वाले अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आपको बता दें कि कल हल्द्वानी में अजय भट्ट के आवास का घेराव करने जा रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। अजय भट्ट के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री होने के नाते प्रदेशभर के युवाओं में ‘ अग्निपथ ‘ योजना को लेकर गुस्सा है।

इसी गुस्से के क्रम में कुमाऊं और गढ़वाल भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कल स्थिति बिगड़ने पर हल्द्वानी में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। युवाओं का निशाना कुमाऊं में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बने हैं। क्योंकि वह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा से सांसद हैं और कल हल्द्वानी में ही थे, इसलिए युवा उनके आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने इसी बिना पर युवाओं पर लाठीचार्ज किया। कई युवाओं को हिरासत में ले लिया गया। विरोध के मद्देनजर ही अजय भट्ट ने आज शनिवार को रुद्रपुर में अधिकारियों की बैठक और सरकार के 8 साल पूरे होने पर काशीपुर में आयोजित जनसभा को रद्द कर दिया है। साफ है कि अजय भट्ट को युवाओं के आक्रोश का डर सता रहा है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img