03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवक के बाद युवती ने भी तोड़ा दम, वीडियो कॉल पर बात करते-करते लगा लिया मौत को गले

Spread the love

एफएनएन, बदायूं : बदायूं में वीडियो कॉलिंग पर बात करने के दौरान विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक के बाद युवती ने भी सोमवार सुबह उपचार के दौरान बरेली में दम तोड़ दिया। उसके शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया। युवती के परिवार वालों का कहना है कि अगर युवक के परिवार वाले तैयार होते तो वह शादी भी कर देते, लेकिन वह उनकी क्षमता से ज्यादा दहेज मांग रहे थे, जिससे वह शादी नहीं कर सके और युवक-युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इलाके में चर्चा है कि युवक और युवती एक-दूसरे प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इस बीच युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया था।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुरऊ निवासी अभिषेक पटेल और शहर के नजदीकी गांव नगला शर्की निवासी शिवानी पटेल ने रविवार दोपहर वीडियो कॉलिंग पर बात करते-करते विषाक्त पदार्थ खा लिया था। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

शाम के समय युवक की मौत हो गई थी। उसके परिवार वाले शव को अपने घर ले गए थे। तब उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी थी। इधर, हालत देखकर परिवार वाले शिवानी को बरेली ले गए थे। उन्होंने उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रातभर उसका वेंटीलेटर पर उपचार चला। सोमवार सुबह करीब नौ बजे युवती की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
आरोप: युवक के घरवालों ने किया था शादी से इनकार 
दोपहर करीब तीन बजे उसके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। फिर शाम को लालपुल शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह युवती की मर्जी के खिलाफ नहीं थे, लेकिन युवक के ही परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया था।

आरोप है कि अभिषेक के घरवाले उनकी क्षमता से ज्यादा दहेज मांग रहे थे। इससे उन्होंने युवती का दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। इस वजह से दोनों युवक-युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img