03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : बजट सत्र के बाद भाजपा विधायकों का होगा प्रशिक्षण शिविर, पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे उद्घाटन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। यह शिविर इसी महीने विधानसभा के बजट सत्र के बाद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिविर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। इस आयोजन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की।

शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच सांगठनिक रणनीति पर मंथन हुआ। भट्ट ने मुख्यमंत्री को पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है। 13 मार्च से 18 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र आहूत होना है।

इसके बाद की किसी तिथि पर यह प्रशिक्षण शिविर होगा। शिविर को केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे। संगठन की ओर से यह प्रयास है कि शिविर का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करें। साथ ही पार्टी के विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। लेकिन अभी तारीख व स्थान तय होना है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img