03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएचसी मीरगंज में प्रदर्शन के बाद स्टाफ से वापस करवाई अवैध उगाही की रकम

फ्रंट न्यूज नेटवर्क की खबर का असर, लेकिन सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कब?…सवाल कायम

गणेश ‘पथिक’-एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। योगी सरकार की करप्शन पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी और फ्रंट न्यूज नेटवर्क वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर 24 घंटे से भी कम वक्त में ही दिखा है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी और अन्य भाजपा नेताओं के धरना-प्रदर्शन तथा एसडीएम तृप्ति गुप्ता के कड़े रुख को देखते हुए जांच कमेटी ने डिलीवरी कराने के बदले स्टाफ द्वारा महिला के घर वालों से वसूले गए पांच हजार रुपये उन्हें वापस दिलवा दिए हैं।

हालांकि यह सवाल अभी भी कायम है कि जहां एक तरफ सरकार सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क सुरक्षित प्रसव के लिए नगद धनराशि देकर प्रोत्साहित कर रही है, वहीं प्रसव के एवज में अवैध वसूली कर स्वास्थ्य विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी भाजपा सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं तो ऐसे कर्मियों को सिर्फ अवैध उगाही की रकम वापस करवाकर ही छोड़ दिया जाएगा, या सीएचसी मीरगंज में भ्रष्टाचार फैला रहे सभी गुनाहगारों के पापों का काला चिट्ठा उजागर कर जांच कमेटी उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की भी एसडीएम से संस्तुति कर सकेगी? सवाल यह भी है कि एसडीएम अस्पताल में अवैध उगाही के सभी दोषियों के विरुद्ध क्या दंडात्मक कार्रवाई कराएंगी ताकि भविष्य में भी भ्रष्टाचारियों को सख्त और साफ सबक निल सके?… देखना बाकी है।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img