गणेश 'पथिक'-एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। योगी सरकार की करप्शन पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी और फ्रंट न्यूज नेटवर्क वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर 24 घंटे से भी कम वक्त में ही दिखा है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी और अन्य भाजपा नेताओं के धरना-प्रदर्शन तथा एसडीएम तृप्ति गुप्ता के कड़े रुख को देखते हुए जांच कमेटी ने डिलीवरी कराने के बदले स्टाफ द्वारा महिला के घर वालों से वसूले गए पांच हजार रुपये उन्हें वापस दिलवा दिए हैं।