03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंचीं बदरीनाथ धाम, बाबा बदरी विशाल के किए दर्शन

Spread the love

एफएनएन, चमोली : बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज पूर्वाह्न 11.30 बजे बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। श्री बदरीनाथ नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ दर्शन से पहले अभिनेत्री ने आज सुबह बाबा केदार  के दर्शन किये।

  • बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने अभिनेत्री का किया स्वागत

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

  • उत्तराखंड में फिल्म जगत से लेकर सियासी दिग्गजों का आगमन

बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म व व्यापार व सियासी दिग्गजों की आवाजाही जारी है। प्रदेश की वादियां तो लोगों को आकर्षित करती ही हैं, वहीं यहां के धार्मिक महत्व जैसे बदरीनाथ धाम में बदरी विशाल तथा केदारनाथ धाम में बाबा केदार में लोगों की आस्था भी उन्हें यहां खींच ले आती है। वहीं अब केदार व बदरीनाथ धाम के कपाट के बंद होने की घड़ी भी नजदीक आ रही है जिसे देखते हुए बड़ी हस्तियां एक-एक केदार व बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंच रही हैं।

  • वेब सीरीज व फिल्म की शूटिंग

वहीं वर्षाकाल खत्म होने के बाद मौसम अच्छा होने से यहां पर वेबसीरीज व फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला भी जारी हो गया है। बता दें कि उत्तराखंड में इस वर्ष चार बड़ी फिल्मों के साथ ही कई वेबसीरीज की शूटिंग हो चुकी है। वर्षाकाल के बाद एक बार फिर से विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग शुरू हो गई है। इन दिनों दून में नेटफ्लिक्स फिल्म्स (Netflix Films) की फिल्म ‘दो पत्ती’ (Film Do Patti) की शूटिंग चल रही है। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img