03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं अभिनेता संजय दत्त

Spread the love

  • इलाज के लिए छुट्टी पर जाएंगे, इंस्टाग्राम पर लिखा प्रशंसकों को मैसेज

एफएनएन, मुंबई : अभिनेता संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर है और वह इलाज के लिए विदेश जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 61 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘दोस्तों, मैं अपने इलाज के चलते काम से छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि मेरी तबीयत को लेकर गैरजरूरी अनुमान न लगाएं। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं की बदौलत मैं जल्द ही वापसी करूंगा। छुट्टी के इस एलान के बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। काम के मोर्चे पर बात करें तो संजय फिलहाल फिल्म ‘सड़क-2 और ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आठ अगस्त को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते संजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। बीते सोमवार को उन्हेंं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img