"ला पता लेडीज'' फिल्म की मुख्य विषय वस्तु पर्दे/घूंघट के कारण दुल्हनों की अदला-बदली तो है ही लेकिन एक और महत्वपूर्ण पहलू पर दर्शकों और समीक्षकों का बहुत कम ध्यान गया है, वह है दहेज प्रथा। जया के खलनायक पति प्रदीप कुमार के पिता की भूमिका निभाने वाले 'अर्जुन सिंह' के लिए यह फिल्म एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।