एफएनएन, बहराइच : Anupama Jaiswal शहर के पानी टंकी चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब महिला जनाक्रोश रैली के दौरान पुतला दहन करते वक्त बड़ा हादसा हो गया। अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आकर झुलस गईं।
घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
कैसे हुआ हादसा ?
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने के विरोध में महिला जनाक्रोश रैली निकाली गई थी।
रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौके पर मौजूद थे।
प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला जलाया जा रहा था। इसी दौरान आग अचानक फैल गई और विधायक उसकी चपेट में आ गईं।
चेहरा और बाल झुलसे, अस्पताल में इलाज
आग की लपटों से विधायक के चेहरे और बाल झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और इलाज जारी है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ
- जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी
- पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव
भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से इस तरह के हादसे की आशंका बढ़ जाती है।





