03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीमार पति को ले जा रही महिला से एंबुलेंस में छेड़छाड़, आरोपी हेल्पर गिरफ्तार…. ड्राइवर फरार

एफएनएन, लखनऊ: निजी एंबुलेंस में महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एंबुलेंस के सहायक ने चालक के साथ मिलकर एक महिला का यौन उत्पीड़न किया, जिसने अपने बीमार पति को घर ले जाने के लिए वाहन किराए पर लिया था। लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि एंबुलेंस के आरोपी सहायक ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी टीमें आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं।

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एंबुलेंस हेल्पर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली महिला के पति का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने 29 अगस्त की शाम को अपने पति की छुट्टी करवाकर निजी एंबुलेंस से घर ले जाने का फैसला किया, लेकिन लौटते समय चालक और सहायक ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ की।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

महिला की शिकायत के अनुसार, जब उसने उनके प्रयासों का विरोध किया, तो चालक ने गंतव्य से लगभग 150 किलोमीटर दूर बस्ती जिले में एंबुलेंस को रोक दिया और उसे, उसके भाई और उसके पति को वाहन से बाहर निकाल दिया। महिला ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसने उसके पति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला लखनऊ लौटी और बुधवार को आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Also read- शाह शराफत मियां और सकलैन मियां के उर्से पाक में शरीक हुए सैकड़ों मुरीद, निकाला 25 किमी लंबा पैदल परचम कुशाई जुलूस

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img