Wednesday, April 30, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुड़की कोतवाली से भाग गया आरोपित, पुलिस कर्मी रहे अंजान

रुड़की कोतवाली से भाग गया आरोपित, पुलिस कर्मी रहे अंजान

एफएनएन, रुडकी : सिविल लाइंस कोतवाली से अपहरण और पोक्सो का एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। फरार आरोपित का कोई पता नहीं लग सका है। घटना रात 1.30 बजे की है बताई गई है। आरोपित रोहित यादव उर्फ छोटू पुत्र सत्यवीर यादव नवल गंज थाना बेवर, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने मंगलवार शाम उसे गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात उसने हवालात में बेचैनी होना बताया। पुलिस कर्मियों ने उसे थाना कार्यलय में बिठाया। इस बीच वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों को पता लगा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसकी कई जगह तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लगा सका। उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments