03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।

जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। पुलिस का शव वाहन हर्षिल भेजा जा रहा है। बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

Hot this week

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...

Dehradun में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल; साथी फरार

एफएनएन , देहरादून : राजधानी देहरादून में गौकशी और...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img