03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

एफएनएन, हरिद्वार : नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की हाथी पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के खिलाफ भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। जब कारण उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपी की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे का क्या कारण रहा। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि मामले दर्ज हैं।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img