03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोमांस तस्करी का मामला आया सामने: गाय का सिर ले जा रही कार, डिक्की में रखा था गोमांस

एफएनएन, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर गोहत्या और गोमांस तस्करी का मामला सामने आया है। पिछले 50 घंटे में यह दूसरा मामला है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परवलिया क्षेत्र में गोमांस से भरी एक कार को पकड़ लिया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

50 घंटे में दूसरा गोहत्या मामला
जानकारी के अनुसार, घटना परवलिया थाना क्षेत्र की है, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध कार को रोका। जब गाड़ी की जांच की गई, तो उसमें से गाय का कटा सिर, खाल और मांस के टुकड़े बरामद हुए। कार का ड्राइवर मौके से भाग निकला, जबकि कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही हंगामा कर दिया।

बजरंग दल की मांग- सख्त कार्रवाई हो, दोषियों को फांसी दो
हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और “फांसी दो” के नारे लगाए। उनका कहना है कि पुलिस को यह जांच करनी चाहिए कि गाय को कहां काटा गया, गोमांस कहां भेजा जा रहा था, और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

दो दिन पहले भी हुआ था गोहत्या कांड
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी भोपाल में 10 गायों की हत्या का मामला सामने आया था, जहां से 5 क्विंटल से ज्यादा गोमांस बरामद किया गया था। अब 50 घंटे के अंदर दूसरा मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल परवलिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि आखिर गोमांस भोपाल में कैसे पहुंच रहा है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img